Breaking

Your Ads Here

Monday, September 15, 2025

श्री सनातन धर्म मंदिर में लगा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। हस्तिनापुर रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर रामराज में कल्याणम करोति मेरठ एवं जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आंखों का निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया।


शिविर में 117 लोगों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 15 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया, जिन्हें आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जिनको ऑपरेशन के लिए कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल एंबुलेंस द्वारा मेरठ भेजा गया। समाजसेवी केपी सिंह धीमान ने बताया कि रामराज में यह निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सितंबर से अगले वर्ष की माह अप्रैल तक लगाया जाता है। इस मौके पर डॉक्टर रिजवान, डॉक्टर संजय कुमार, अनुराग दुबलिश, पूनम देवी, डॉक्टर श्रीपाल कोहली, रामपाल, तिलकराज अरोड़ा, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here