Breaking

Your Ads Here

Monday, September 15, 2025

स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी: सुधीर गिरी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में यूजीसी के निर्देशों के अनुपालन के चले स्वच्छता पखवाडा-2025 का सोमवार को समापन हो गया। पन्द्रह दिनों से चले आ रहे इस स्वच्छता पखवाड़े में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने सघन स्वच्छता अभियान चलाया।


निशुल्क स्वास्थय शिविर, वृहृद पौधारोपण, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता हस्ताक्षर, स्वच्छता पोस्टर एवं स्वच्छता शपथ अभियान समेत एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित कर क्लीन इण्डिया-ग्रीन इण्डिया के साथ-साथ स्वस्थ भारत- आयुष्मान भारत एवं विकसित भारत/2047 का संदेश दिया। इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, स्वच्छ भारत के बिना विकसित भारत की परिकल्पना भी पूरी तरह निराधार है। क्लोजिंग सेरेमनी का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे आदि ने स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान एवं स्वच्छता शपथ समारोह व स्वच्छता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया।



इस अवसर पर वित्त निदेशक युवराज सिंह, डीन एकेडमिक डॉ. राजेश सिंह, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. राजवर्द्धन, डॉ. आशुतोष, डॉ. अश्वनी सक्सेना, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. दर्पण कौशिक, डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. स्नेहलता, नीमा, स्मिता, मारूफ चौधरी, अरूण गोस्वामी, मेरठ से डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here