Wednesday, September 10, 2025

"विश्वविद्यालय स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन"



सपना सीपी साहू 
नित्य संदेश, इंदौर। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्वविद्यालय स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों से कुल 09 दलों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रकाश गढ़वाल द्वारा सरस्वती पूजन एवं स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. व्ही. पी. बैरागी ने प्रतिभागियों एवं छात्राओं को शुभकामनाएँ प्रदान कीं। प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शीतल ब्राह्मणे द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण (ऑनलाइन माध्यम) में 10 दलों में से 05 का चयन किया गया। द्वितीय चरण (ऑफ़लाइन माध्यम) में चयनित दलों के मध्य निर्णायक राउंड आयोजित हुआ। परिणाम स्वरूप—प्रथम स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय, मानपुर के अमन द्विवेदी एवं यश चौधरी पिता राहुल चौधरी को प्राप्त हुआ, जिन्हें ₹7000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। 

द्वितीय स्थान पैरामाउंट एकेडमी, कसरावद के नीरज पटेल एवं जय श्री नामदेव पिता संजय नामदेव को मिला, जिन्हें ₹5000 की राशि प्रदान की गई। तृतीय स्थान सेंट रफेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, इंदौर की नित्या शाह एवं जानवी निकुंभ पिता रविन्द्र निकुंभ को प्राप्त हुआ, जिन्हें ₹3000 से पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन डॉ. आरती चौहान द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment