नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय
महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर
शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन स्टाफ क्लब और बीएड संकाय के संयुक्त तत्वावधान में
आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अंजू
सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर
माल्यार्पण करके किया गया। बीएड छात्रा द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई। इसके अतिरिक्त छात्राओं
ने कविता शायरी व अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर स्टाफ क्लब की ओर से
शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रो. लता कुमार, प्रो उषा साहनी और प्रो. आरसी
सिंह ने इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए। गुरु की
वर्तमान प्रासंगिक भूमिका का वर्णन किया।
कार्यक्रम का संचालन बीएड छात्रा अदिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ
प्राध्यापक प्रो. लता कुमार, प्रो. अनुजा गर्ग, स्टाफ क्लब संयोजक प्रो. मंजू
रानी, बीएड विभाग प्रभारी डा. भावना
सिंह, कार्यक्रम प्रभारी डा.
रतन सिंह सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और बीएड विभाग की छात्राए उपस्थित
रहीं।

No comments:
Post a Comment