Friday, September 5, 2025

तीन असल्हा तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान दो के पैर में लगी गोली

 


-स्वाट टीम प्रथम, मवाना एवं थाना हस्तिनापुर पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत जनपद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। स्वाट टीम प्रथम, थाना मवाना एवं थाना हस्तिनापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 03 असल्हा तस्कर गिरफ्तार किए गए, जिसमें 02 शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, कारतूस व गाड़ी बरामद की गई।


स्वाट प्रथम टीम के प्रभारी अखिलेश गौड़, थाना मवाना के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र एवं थाना हस्तिनापुर के प्रभारी शशांक द्विवेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग की जा रही थी। देर रात्रि थाना मवाना पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हस्तिनापुर थाना प्रभारी द्वारा पीछा की जा रही एक संदिग्ध वैगनआर गाड़ी नहर पटरी की ओर भाग रही है, जिसमें तीन शातिर बदमाश सवार हैं। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, साथ ही उसके दो अन्य साथियों को भी घेराबंदी कर दबोच लिया गया।


पुलिस द्वारा पीछा करने पर की फायरिंग

थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त जोनी उर्फ सोकेन्द्र को अवैध शस्त्र बरामदगी के लिए उसके बता स्थान सैफपुर पर ले जाया गया, जहां उसने छिपा तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में की गयी जवाबी फायरिंग में जोनी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, गिरफ्तार अभियुक्त जॉनी उर्फ शोकेन्द्र थाना हस्तिनापुर का हिस्ट्रीशीटर (248 ए) एवं डी-97 का गैंग लीडर है


ऑन डिमाण्ड पर करते थे असल्हा की सप्लाई

घायल अभियुक्त जानी उर्फ शोकेन्द्र भाटी ने गहन पूछताछ में बताया, हम तीनों असल्हा की सप्लाई ऑन डिमाण्ड पर मनीष पुत्र अशोक निवासी ग्राम रसूलपुर धन्तला थाना खरखौदा को करते है। इसी क्रम में थाना खरखौदा पुलिस द्वारा रात्रि में हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त मनीष पुत्र अशोक से जो असल्हा व कारतूस बरामद हुए हैं, वह असल्हा इसी गैंग द्वारा सप्लाई कि थे।

No comments:

Post a Comment