Sunday, September 14, 2025

बुजर्ग को बंधक बनाकर की थी लूटपाट, पुलिस ने गोली मारकर किया लंगड़ा

 


-बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, लूटी गयी नगदी व गहने पुलिस ने किए बरामद

अंकुर शर्मा

नित्य संदेश, मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर लूट की घटना का खुलासा कर दिया, घटना में शामिल 02 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनके कब्जे से दो तमंचे, लूटी गयी नगदी व गहने बरामद हुए है


गत 07 सितंबर की रात्रि को थाना भावनपुर क्षेत्र के ग्राम स्याल में कुछ अज्ञात बदमाश बुजुर्ग के घर में घुस गए थे। बदमाशों ने तेजपाल वर्मा को पकड़कर उनके हाथ-पैर बांध दि तथा उन्हें गंभीर चोटें पहुँचाकर घर की अलमारी में रखी नगदी व जेवरात लूट लि। घायलावस्था में परिजन द्वारा तेजपाल वर्मा को उपचार के लिए धनवंतरी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में तहरीर के आधार पर थाना भावनपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने दिशा-निर्देश दिए। रविवार को थाना भावनपुर पुलिस बदमाशों की तलाश में मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर छोईया पुलिया स्याल रोड पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। सूचना थी कि बदमाश लूट के रुपये व जेवरात का बँटवारा कर वापस जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।



गश्त के दौरान पुलिस को दिखे संदिग्ध

गश्त के दौरान पुलिस ने 5-6 संदिग्ध लोगों को देखा, टार्च जलाकर रूकने का उनको इशारा किया गया, तभी बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में 02 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।


चार आरोपी अंधेरे में हो गए फरार

पूछताछ में जिन्होंने अपने नाम साहिल पुत्र नफीस निवासी ग्राम स्याल थाना भावनपुर एवं अलीशान पुत्र नजीमुल्ला निवासी कांच का पुल अहमदनगर गली नम्बर-13 थाना लिसाड़ीगेट बतायाइस दौरान अन्य 04 आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो ग, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आस-पास के सीमावर्ती थानों परीक्षितगढ़, गंगानगर, जानी, हस्तिनापुर, मवाना आदि की पुलिस टीमों द्वारा लगातार तलाश व कॉम्बिंग की जा रही है।

No comments:

Post a Comment