Sunday, September 14, 2025

काव्य संगोष्ठी एवं साहित्य सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में हिन्दी दिवस पर काव्य संगोष्ठी एवं साहित्य सम्मान समारोह-2025 का आयोजन किया गयासमूह अध्यक्ष सुधीर गिरि ने प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी के साथ मिलकर कवियों एवं साहित्यकारों को शॉल, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।


श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान के रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में समारोह का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि डॉ. विवेक प्रकाश, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, अन्तर्राष्ट्रीय कवयित्री डॉ. मधु चतुर्वेदी, कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे, भूपेश गुप्ता, डॉ. यतीन्द्र कटारिया आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। संगोष्ठी को प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे, वरिष्ठ कवि डॉ. गोपाल नारसन, डॉ. अंजना व्यास, पीयूष पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया। 



इस अवसर पर डॉ. राजेश सिंह, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. अंजलि भारद्वाज, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. स्मिता, डॉ. विकास कुमार, डॉ. श्रीराम गुप्ता, डॉ. दर्पण कौशिक, अरूण गोस्वामी, एसएस बघेल, मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment