अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। क्षेत्र में रविवार की रात को लगने वाले चंद्र ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई थी। पंडितों के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण 108 साल बाद लग रहा है। चंद्र ग्रहण रात 9:57 बजे से शुरू होगा इसका मध्यकाल 11:41 बजे होगा। ग्रहण रात 1:27 समाप्त होगा। दोपहर 1 बजे से सूतक काल शुरू हो गया यह लगभग 12 घंटे तक रहेगा।
क्षेत्र के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल और ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और भोजन नहीं किया जाता। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों की शुद्धि की जाएगी। भगवान को स्नान कराया जाएगा। मंदिर की साफ सफाई के बाद भक्तों के लिए कपाट खोले जाएंगे। इससे पहले पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 4 बजे मंदिर खुले थे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन - पूजन किया। पंडितों ने लोगों को चंद्र ग्रहण के दौरान जागने और भगवान का नाम स्मरण करने की सलाह दी।
No comments:
Post a Comment