Monday, September 22, 2025

नवरात्र का शुभारंभ: पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की पूजा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया। इस बार नवरात्र दस दिनों तक चलेंगे। ज्योतिषाचार्य रूपक जोशी के अनुसार, तृतीय तिथि 24 और 25 सितंबर दोनों दिन रहेगी।


कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। पहला मुहूर्त सुबह 6:09 से 7:29 बजे तक और दूसरा सुबह 9:10 से 10:41 बजे तक रहेगा। राहुकाल होने के कारण सुबह 7:30 से 9 बजे तक कलश स्थापना नहीं करने की सलाह दी गई है। सोमवार को नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। एक अक्टूबर को नवमी और दो अक्टूबर को विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा। दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश सिंघल सपत्नी मुख्य यजमान होंगे। मंदिर को विशेष रूप से फूलों और लाइटों से सजाया गया है। महामंत्री सुनील गोयल ने बताया कि मां दुर्गा की विशेष पोशाक वृंदावन से मंगवाई गई है। मंदिर में रोजाना दोपहर 4 बजे कीर्तन होगा और इसके बाद हलवे का प्रसाद वितरित किया जाएगा।


सप्तमी पर माता की चौकी का आयोजन

बताया कि मां दुर्गा की आरती सुबह 5:45 बजे और शाम 7:30 बजे होगी। 29 सितंबर को सप्तमी पर माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। उधर, बाजारों में भी नवरात्र के पहले दिन से ही रौनक दिखी। श्रद्धालुओं ने कलश, चुनरी, नारियल और पूजन सामग्री की खरीदारी की।

No comments:

Post a Comment