Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 10, 2025

बीजेपी ने 'सेवा पखवाड़ा' के लिए मंडल में कार्यशाला का किया आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
दौराला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर महात्मा गांधी की जयंती तक चलने वाले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'सेवा पखवाड़ा' अभियान के अंतर्गत दौराला मंडल में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई।

यह कार्यशाला बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र अहलावत के आवास पर संपन्न हुई, जिसका उद्देश्य आगामी एमएलसी स्नातक चुनाव और त्रिस्तरीय चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को मजबूत करना था। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी और जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सिवालखास विधानसभा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने की। कार्यशाला के दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने सभी बूथ अध्यक्षों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here