रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर पंचायत द्वारा विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान में चेयरमैन हिटलर त्यागी के निर्देश पर ब्रांड एंबेसडर विष्णु अवतार रूहेला ने मोहल्ला माता वाला में लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
होम कम्पोस्टिंग करने का आह्वान किया, कूड़ा सड़क पर नहीं, गाड़ी में डाले। सूखा और गीला कूड़ा अलग करें और हर घर में होम कम्पोस्टिंग के लिए अलग से ड्रम रखे, जिससे खाद बनाया जा सके, जो फसलों के लिए वरदान साबित होगा। नगर के सभी वार्डों में स्वच्छता जागरूकता टीम का गठन किया गया, जिसका सभी नगरवासी सहयोग करें। मासिक स्वच्छ सर्वेक्षण में वार्ड पाँच को प्रथम, वार्ड 8 मोहल्ला गुड मंडी को द्वितीय एवं वार्ड सात मोहल्ला पटवारियान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर निर्णायक मण्डल में पूनम रुहेला, मोहिनी वर्मा, पत्रकार उस्मान अली, स्वाति चौधरी ने स्वच्छ सर्वेक्षण किया। इस अवसर पर प्रभारी आशीष कुमार, सुभाष कुमार, पवन, अजय, सोनाथ सहित नगर पंचायत कर्मी एवं स्वच्छ सर्वेक्षण के अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment