Sunday, September 28, 2025

18 से 27 नवंबर तक मनाया जाएगा धनसिंह कोतवाल महोत्सव

 


-मेरठ सहित सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में आयोजित होंगे कार्यक्रम

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शास्त्री नगर एफ-13 स्थित अभिवादन भवन में 1857 के क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल को समर्पित जन्मोत्सव सप्ताह 18 से 27 नवंबर तक पर आयोजित कार्यक्रमों के संदर्भ में आवश्यक बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई।


क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल के प्रपत्र एवं शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि 27 नवंबर को क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल का जन्मदिन होता है। शोध संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में पूरे सप्ताह जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष भी धनसिंह कोतवाल को समर्पित जन्मोत्सव सप्ताह कार्यक्रमों में भारतवर्ष के लगभग 15 राज्यों के प्रबुद्धजन प्रतिभाग करेंगे। संपूर्ण भारतवर्ष में जन्मोत्सव सप्ताह 18 से 27 नवंबर 2025 कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना एवं अध्यक्षता प्रबंधक करतार सिंह पाली ने की।


बैठक में बनाई गई कार्यक्रम की रूपरेखा

18 नवंबर को विभिन्न संगोष्ठियों, बैठक परिचर्चा संभाषण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 नवंबर को खेल प्रतियोगिता जनपद हापुड़ में आयोजित की जाएगी। 20 नवंबर को धनसिंह कोतवाल महिला शोध समूह द्वारा गीत, संगीत, भजन, कीर्तन कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 21 नवंबर को महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित होंगे 22 नवंबर को जिला बार एसोसिएशन मेरठ में अधिवक्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, 23 नवंबर को शोभायात्रा मेरठ में आयोजित होगी। 24 नवंबर को शामली जनपद में कार्यक्रम आयोजित होंगे। 25 नवंबर को सभी जनपदों में अन्य विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 नवंबर में धनसिंह कोतवाल की प्रतीक पर सायं कालीन 6:00 बजे दीपकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक घर एक दीपक जलाया जाएगा। 27 नवंबर को एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम करके धनसिंह कोतवाल को नमन किया जाएगा।


महिला शोध समूह की संयोजक बनी सुगम

बैठक में धनसिंह कोतवाल महिला शोध समूह की संयोजक प्रधानाचार्य सुगम सिंह धामा को बनाया गया। इनका कार्यकाल 1 वर्ष का होगा और यह महिलाओं के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का संयोजन करेंगे।


बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर, मेरठ बार के महासचिव राजेंद्र सिंह राणा, प्रोफेसर देवेश चंद शर्मा, इंजीनियर सुरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व डीएसपी बले सिंह, डॉक्टर अशोक कुमार, भास्कर निगम, दिग्विजय धामा, इंस्पेक्टर चेतन सिंह, चमन लाल मित्तल, प्रधान कर्मवीर सिंह, रीमा सिंह, अम्रीशा, श्याम सिंह धामा, सुरेंद्र सिंह भडाना, सचिन अंबावता, अनीश चेयरमैन, सुखवीर सिंह आदि ने उपस्थित होकर बौद्धिक परामर्श प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment