Sunday, September 28, 2025

शांतिनाथ भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में भक्तांबर विधान बड़ी धूमधाम से संपन्न कराया गया। सर्वप्रथम इंद्रों द्वारा शांतिनाथ भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक किया गया


शांति धारा प्रवक्ता सुनील जैन, अनंत वीर जैन ने की। तत्पश्चात श्री देव शास्त्र गुरु श्री महावीर भगवान पारसनाथ भगवान की पूजा की गई, तदुपरांत सुनील कुमार जैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भक्तांबर विधान किया गया। मांडले पर 48 वर्ग चढ़ाए गए हवन में 1100 मित्रों की आहुति दी गई, सभी धार्मिक क्रियाएं अरुण जैन द्वारा संपन्न कराई गई। शाम को रत्नमयी मांडले पर भक्तांबर स्तोत्र के 48 श्लोकों के साथ रत्नमयी दीपों को अर्पित करते हुए आरती की गई। इन क्रियाओं में सतेंदर जैन, राजीव जैन, विजय जैन, अनंत वीर जैन, चैतन्य जैन, प्रभात जैन का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment