Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 4, 2025

06 व 07 सितम्बर को दो पालियों में होगी पीईटी की परीक्षा


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की तैयारियों के संबंध में सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए सभी सैक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित केन्द्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी नगर को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा से संबंधित समस्त तैयारी समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों में पीने का पानी, प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा से पूर्व व परीक्षा के उपरान्त जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस विशेष सर्तकता बरते। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। बताया कि जनपद में पीईटी की परीक्षा 06 व 07 सितम्बर को दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। 

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात राघवेन्द्र मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, सैक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here