Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 7, 2025

हस्तिनापुर खादर बाढ़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचें डीएम


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह द्वारा हस्तिनापुर खादर बाढ़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों से वार्ता की। अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है तथा स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने को प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। इस अवसर पर उन्होंने कंट्रोल रूम, चिकित्सा कैम्प आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here