रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। डी.एम. पब्लिक स्कूल मे रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर रक्षाबंधन का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने मैडम रूबी हूण के सान्निध्य में सुंदर एवं आकर्षक राखियाँ तैयार कीं। बच्चों के उत्साह और रचनात्मकता ने इस त्यौहार को और भी खास बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक श्री रविन्द्र चौधरी ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा —"रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक है। हमारे बच्चों ने अपनी कला से इस रिश्ते को और मजबूत किया है।" प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने भी बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा —"बच्चों की रचनात्मक सोच और त्योहार के प्रति लगाव देखकर गर्व महसूस होता है। ऐसे आयोजन न केवल संस्कार देते हैं बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द भी बढ़ाते हैं।"
कार्यक्रम में भागेश्वरी चौधरी, इंदु गुप्ता, सरिता गोदारा, दीपा त्यागी, कुमकुम तिवारी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उल्लास और भाईचारे का माहौल बना रहा।
No comments:
Post a Comment