Monday, August 4, 2025

सड़कों पर हुआ जलभराव, कच्चे मकानों पर खतरा, घरों में कैद हुए लोग



अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र में रविवार रात्रि से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।10 से 12 घंटे से जारी इस रिमझिम बारिश के कारण लोगों का घरों से निकालना मुश्किल हो गया है।

सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। कच्चे मकानों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है।लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं।इस बारिश का दौहरा असर देखने को मिल रहा है।एक तरफ धान की खेती कर रहें किसानों को राहत मिली है। दूसरी ओर जलभराव से समस्या बढ़ गई है। खेतों में भी पानी भर गया है। स्थानीय किसान प्रभात देशवाल, सचिन चौधरी प्रबंधक,आजाद सिंह, आदेश कुमार ,सोराज सिंह, अर्जुन देशवाल,ने भी इस स्थिति की पुष्टि की है। बारिश के कारण दैनिक कामकाज भी प्रभावित हुआ है।

No comments:

Post a Comment