-भाकियू कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में भूनी टोल प्लाजा पहुंचें, स्वागत किया
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी रविवार को सैकड़ों किसान भूनी टोल प्लाजा
पर एकत्रित हुए। जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरेन्द्र
सिंह मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन सिसौली में माता बलजोरी देवी अन्नपूर्णा कक्ष के
भूमि पूजन में शामिल होने जा रहे थे।
उप मुख्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह दिल्ली से चलकर चौधरी राकेश टिकैत के साथ टोल
प्लाजा पहुंचे, जहां पर किसानों ने जय जवान-जय किसान की नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया।
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति भेंट करते हुए फूलमालाओं से
स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने किसानों के
साथ मिलकर जय जवान-जय किसान के नारे लगाते हुए सभी से संगठित
रहने का आव्हान किया। इस दौरान चौधरी राकेश टिकैत ने सभी से
गाड़िया धीमे से चलाने और संयमित रूप से चलने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मेजर चिंदौड़ी, हर्ष, सनी प्रधान, अनूप यादव,
सत्येंद्र तालियान, देशपाल, मोनू टिकरी, कपिल, इकराम, भोपाल, सुनील, सत्ते, ब्रह्म महपा, लोकेश चिंदौड़ी, विनोद, वीरेंद्र, मनोज शर्मा, अनुज, बबलू, अंकुर, पप्पू आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment