Thursday, August 14, 2025

चलो राख को समेटे जलते हुये अंगारों से ---कुलतार कौर कक्कर



हिंदी लेखिका संघ की ऑनलाइन गोष्ठी संपन्न

सपना सीपी साहू 
नित्य संदेश, इंदौर। देश भक्ति राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत काव्य रचनाओं का पाठ ऑनलाइन किया गया। इसमें लेखिका संघ की भोपाल से बाहर जिलों की आठ इकाइयों की साहित्यकार बहनों ने काव्य पाठ किया ।

कार्यक्रम में अध्यक्षता लेखिका संघ की पूर्व अध्यक्ष आशा शर्मा ने की। आपने अपने उद्बोधन में कहा, संगठन ऐसा हो जिसमें राष्ट्र प्रेम की भावना भी हो। मुख्य अतिथि दमोह इकाई की अध्यक्ष पुष्पा चिले रही आपने कहा -'
"हर घर तिरंगे का हो रहा सम्मान"
गर्व से ये कहता है भारत महान"
विशिष्ट अतिथि डॉ रश्मि श्रीवास्तव अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिक्षा मंच की अध्यक्ष थी। स्वागत वक्तव्य लेखिका संघ की अध्यक्ष डॉ साधना गंगराड़े ने दिया। सरस्वती वंदना डॉक्टर रंजना शर्मा ने और संचालन सपना साहू इंदौर, आभार साधना शुक्ला ने माना । इसमें भाग लेने वाली कवयित्रियाँ डाॅ प्रेमलता नीलम दमोह, सुधा गुप्ता कटनी ,उमा मिश्रा जबलपुर ,सीमा पांडे इंदौर, रेखा कापसे नर्मदापुरम, रेखा दुबे विदिशा, उमा दुबे जबलपुर, डॉक्टर कामना कौस्तुभ जबलपुर ,श्रीमती सक्सैना रायपुर, कुलतर कौर कक्कड़ भोपाल, कांति शुक्ला पुणे, साधना श्रीवास्तव पुणे ,सुनीति बेस,ऊषा सक्सेना,  पुष्पा शर्मा, मधु मंडलोई शाजापुर  नमितासेन गुप्ता हैदराबाद ने काव्य पाठ किया।

No comments:

Post a Comment