-25 अगस्त को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था मवाना निवासी परिवार
नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। माता वैष्णो देवी में हुए लैंडस्लाइड हादसे में नगर निवासी महिला व उसकी बहन की दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोग घायल है, जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
नगर के बीबियां मंदिर वाली गली निवासी अमित वर्मा पुत्र अशोक वर्मा अपनी पत्नी नीरा वर्मा, बेटी विधि वर्मा व बागपत के खेकड़ा की रहने वाली अपनी साली चांदनी, उसके पति व चांदनी की सास के साथ वैष्णो देवी गए थे, जानकारी में आया है कि ये परिवार 25 अगस्त को वैष्णो देवी धाम गया था। 26 अगस्त को दर्शन करने के लिए ऊपर चढ़ रहे थे, तभी अर्द्ध कुमारी में लैंड स्लाइड में फंसकर अमित की पत्नी और उसकी साली की मौत हो गई, जबकि 4 की हालत नाजुक है। बताया गया कि परिवार भवन मार्ग पर अर्द्ध कुंवारी के पास पहुंचा, अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने लगा। इस लैंडस्लाइड की चपेट में आने से नीरा वर्मा और उनकी बहन चांदनी की मौत हो गई। अमित वर्मा, उनकी बेटी विधि, चांदनी की सास और पति गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी का इलाज जम्मू अस्पताल में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही कस्बे में गमगीन माहौल है। रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच गए। अमित वर्मा के पिता अशोक वर्मा सुभाष चौक पर गोलगप्पे की ठेली लगाते हैं।
घायलों का हालत बनी हुई है गंभीर
बागपत के खेकड़ा निवासी अनिल गोयल ने बताया, भतीजे मयंक की 26 अप्रैल को शादी हुई थी। वह पत्नी चांदनी और साढ़ू अमित गोयल, उनकी पत्नी के साथ 25 अगस्त को ट्रेन से जम्मू-कश्मीर गए थे। मंगलवार दोपहर 1 बजे मयंक का फोन आया। उसने कहा- हम लोग दर्शन कर चुके हैं। ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जा रहे हैं। इसके बाद करीब 4 बजे फिर से मयंक के मोबाइल से फोन आया। लेकिन आवाज मयंक की नहीं थी। फोन करने वाले ने कहा- हम अस्पताल से बोल रहे हैं। मयंक और उनकी पत्नी हादसे में घायल हो गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार जम्मू-कश्मीर के लिए हुआ रवाना
मयंक के चाचा अनिल गोयल ने बताया, हादसे से 2 घंटे पहले भतीजे से मेरी बात हुई थी। इसके बाद मैंने मयंक के साढ़ू अमित से मोबाइल पर बात की। उन्होंने बताया कि हम लोग यात्रा मार्ग पर लौट रहे थे, तभी पहाड़ से गिरे बड़े पत्थर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई। मैं, मेरी पत्नी और मयंक अस्पताल में भर्ती हैं। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। चांदनी का शव लेने के लिए परिजन जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं।
No comments:
Post a Comment