Sunday, August 24, 2025

ब्राह्मण समाज ने बढ़ाया समाजवादी पार्टी का कुनबा: विपिन चौधरी


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर सपा में अपनी आस्था जताई। इस दौरान पार्टी से जुड़े कई लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद ब्राह्मण समाज की तरफ से सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सपा नेताओं का भव्य स्वागत किया गया।

रविवार को जेल चुंगी स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में विभिन्न दलों से आए ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में सपा ज्वाइन की और अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, वरिष्ठ नेता अंकित शर्मा और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष तसव्वर अली ने प्रवीण भोला को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। 

इसके अलावा कई लोगों को विधानसभा स्तर पर अहम जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने ग्राम भोला में एक कार्यक्रम आयोजित करते हुए सपा नेताओं का भव्य स्वागत किया। सपा नेताओं ने स्वागत से पूर्व संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

No comments:

Post a Comment