नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सरधना में कपल ने
जहर खाकर सुसाइड कर लिया। दोनों का लंबे समय से अफेयर चल रहा था। जहर खाने के बाद रात
में लड़की ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि प्रेमी की मौत सुबह अस्पताल
में हो गई। घरवालों ने फिलहाल किसी भी पुलिस जांच से इंकार किया है। अस्पताल से भेजे
गए मेमो के बाद ही पुलिस को घटना की जानकारी हो पाई है। 6 घंटे के अंतर में दोनों कपल
ने दम तोड़ दिया।
एसडीएस ग्लोबल अस्पताल
पल्लवपुरम से देर रात पुलिस के पास सुबह मेमो गया। जिसमें लड़के के जहर खाने की बात
कही गई थी। मेमो के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने लगी। पता चला कि मृतक
किशोर बेलदारान मोहल्ला सरधना का रहने वाला है, उसने शुक्रवार रात प्रेमिका संग जहर
खाकर सुसाइड किया। लड़का-लड़की दोनों का अफेयर था। दोनों शादी करना चाहते थे। अपने घरवालों
से कहा कि दोनों ही एक बिरादरी के मुस्लिम हैं तो शादी करा दें, लेकिन घरवाले राजी
नहीं हुए। दोनों ने तय किया कि साथ जी नही सकते, हमारी शादी नहीं हो रही तो साथ मर
जाएंगे। इसके बाद शुक्रवार रात दोनों ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद दोनों की हालत
बिगड़ गई।
रात में दोनों ने खाया
जहर
मुहल्ला कमरा नवाबान निवासी
20 वर्षीय शादाब पुत्र आबिद का भुलेरिया निवासी 16 वर्षीय समन पुत्री एजाज अहमद से
प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्वजनों को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो विरोध हुआ। बताया
गया कि इसी कारण तनाव में आकर गुरुवार देर रात दोनों ने जहर खा लिया।
अस्पताल के मेमो से मिली
जानकारी
लड़की के घरवाले उसे सरधना
के ही हिमालया नर्सिंग हो में ले गए। जहां लड़की ने रात 2 बजे इलाज के दौरान दम तोड़
दिया। इधर लड़के के घरवाले उसे पल्लवपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल ले गए। जहां लड़के
का रातभर इलाज चला। सुबह उसने भी दम तोड़ दिया।
ये कहना है सीओ का
सीओ सरधना संजय जायसवाल
ने बताया कि सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। बाकी
दोनों परिवारों के लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं। लड़की की मौत रात को हुई थी। घरवालों
ने किसी को सूचना नहीं दी और सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
भास्कर डिजीटल
No comments:
Post a Comment