Wednesday, July 23, 2025

स्वयं इंद्रदेव ने वर्षा कर किया महादेव का जलाभिषेक


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। देवों के देव महादेव के महापर्व शिवरात्रि पर शिव भक्त कांवड़ियै व श्रद्धालु नर नारी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते नजर आए। बुधवार को महाशिवरात्रि पर सुबह से ठहर ठहर कर बारिश होती रही ऐसा लगा मानो इंद्रदेव स्वयं महादेव का जलाभिषेक करने को आतुर हो। 

वहीं मंदिरों और शिवालयों में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान से शिववक्त अपने आराध्या का जलाभिषेक करते रहे। बता दें कि सावन मास की शिवरात्रि पर्व बुधवार को श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। शिवरात्रि पर आसमान में छाए बादलों के बीच भोलेनाथ के भक्त शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे थे। स्वयं इंद्रदेव ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।आसमान से हुई बूंदाबांदी से ऐसा लगा जैसे कि इंद्रदेव स्वयं भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हों।हर हर महादेव,शिव शंभू ,जय जय भोलेनाथ और जय बम भोले के जयकारों से शिवालय सुबह से देर रात तक गूंजते रहे। 

शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विराजमान शिवलिंग पर स्वयं इंद्रदेव ने वर्षा कर जलाभिषेक किया।इस मंदिर पर छत नहीं होने के चलते बारिश सीधे शिवलिंग पर ही गिरती है।

No comments:

Post a Comment