Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 6, 2025

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यक्रम, मवाना में कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी कर जीवन और योगदान को याद किया


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। रविवार को मवाना ब्लाक परिसर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में संदीप प्रधान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, ब्लॉक प्रमुख मवाना डॉक्टर योगेश प्रधान, ब्लॉक प्रमुख हस्तिनापुर नितिन पोसवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मुखर्जी का प्रसिद्ध कथन था -एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे। यह अखंड भारत के लिए उनकी जीवन प्रतिज्ञा थी। मवाना पूर्वी मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रतिनिधि संजीव शर्मा ने किया। वहीं संदीप प्रधान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, ब्लॉक प्रमुख मवाना डॉक्टर योगेश प्रधान व ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने विचार गोष्ठी में डॉक्टर मुखर्जी के विचारों और बलिदान को याद किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय में काम करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में डॉक्टर पवन प्रजापति फिटकरी, कवरपाल निलोहा, डॉक्टर सतबीर सिंह बना, विजयपाल शर्मा,डॉक्टर जयपाल,कृपाल कौशिक, रविदत्त शर्मा,रामपाल शर्मा,श्री राम, विपिन नागर, लक्की देशवाल, नितिन लांबा,संजय प्रधान ,विजय शर्मा,प्रवीन खेड़की, पूर्व प्रधान रविन्द्र सिंह, सुशील बीडीसी, गुरू वचन प्रधान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here