Friday, July 25, 2025

व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित, 26 समस्याएं रही शामिल


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित की गयी। बैठक का संयोजन पूर्व में उपायुक्त प्रशासन राज्य कर अरुण कुमार पाण्डेय एवं जितेन्द्र कुमार रमन (उपायुक्त प्रशासन राज्य कर मेरठ) द्वारा कराया गया। 

बैठक में व्यापार बन्धु संबंधी कुल 26 समस्याएं शामिल थी। लगभग 06 समस्याओं का निस्तारण व्यापारी हित में कराया गया तथा लम्बित समस्याओं के सम्बन्ध में नगर निगम के अधिकारियों एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिये निर्देशित किया गया। बैठक में बृजेश सिंह (अपर जिलाधिकारी (नगर), उपाध्यक्ष सचिव/एमडीए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चीफ इन्जीनियर पश्चिमांचल विद्युत् वितरण निगम, सीओ कैन्ट, ऐ०ई० नगर निगम, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग मेरठ के अधिकारी, विभिन्न व्यापार बन्धु एवं व्यापार मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment