मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्विनी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के ब्लॉक प्रवेश विहार शास्त्री नगर में डीपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी ठकराल ओजस्विनी के नेतृत्व में चल रहा है। इसमें महामंत्री राष्ट्रीय महिला परिषद मंजू शर्मा, प्रांत मंत्री रिचा त्यागी, प्रांत उपाध्यक्ष वंदना शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीमा शर्मा, मुख्य वक्ता डॉक्टर मानिक जैन (स्त्री रोग प्रसूति शुभम हॉस्पिटल) का संबोधन हुआ। जिसमें लड़कियों या महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी और हार्मोन संबंधित रोग ऑन के बारे में बताया और जीवन शैली को किस तरह जीना चाहिए, उसके बारे में भी बताएं और ओजस्विनी राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी ठकराल ने महिलाओं को सुरक्षा व जिहादी सोच रखने वाले व्यक्तियों से कैसे मुकाबला करना है, उसके बारे में बताया। व्यवस्था में लगे हुए सभी सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नित्य संदेश ब्यूरो
No comments:
Post a Comment