Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 7, 2025

समाजशास्र विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। श०मं०पा० राजकीय पीजी कॉलेज माधवपुरम के समाजशास्त्र विभाग द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह के संरक्षण तथा विभाग प्रभारी प्रो लता कुमार के नेतृत्व में गठित 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को पर्यावरण संरक्षण: सभी का दायित्व विषय पर पोस्टर निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया। 

पर्यावरण संरक्षण आधारित विषय पर छात्राओं ने जागरुकता संदेश देते हुए पोस्टर का चित्रण किया और पर्यावरण संरक्षण की अपील की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु बुशरा, एम ए चतुर्थ सेमेस्टर , द्वितीय स्थान कु आयशा सैफी , एम ए चतुर्थ सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान कु नमरा, एम ए चतुर्थ सेमेस्टर ने प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं और छात्राओं द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। 
विभाग प्रभारी प्रो० लता कुमार ने सभी छात्राओं को अपने आसपास या अपने घर में पौधारोपण के लिए कहा और बताया कि 05 जून, वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पर्यावरणीय चुनौतियों के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाने और इस दिशा में सकारात्मक प्रयासों हेतु विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना की। जिसके बाद यह दिवस पर्यावरण समर्थन के लिए सबसे बड़ा वैश्विक स्थल बन गया है। 
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का आधिकारिक विषय है " प्लास्टिक प्रदूषण को हराना " इस अभियान का उद्देश्य पारिस्थितिकी तंत्र, वन्य जीवन और मानव स्वास्थ्य पर प्लास्टिक कचरे के हानिकारक प्रभावों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। छात्राओं को इस दिशा में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रतियोगिता में 10 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here