Breaking

Your Ads Here

Friday, June 13, 2025

नशा मुक्ति चित्रकला में मोहिनी और निबंध प्रतियोगिता में दीपांशु रहे प्रथम

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बढ़ला रोड स्थित परीक्षितगढ़ में सदभावना जाग्रति फाउंडेशन पर मद्य निषेध विभाग और सदभावना जाग्रति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता विषय पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा और परीक्षितगढ़ प्रभारी संगीता प्रजापति ने सयुंक्त रूप से विभाग से आए हुए मद्य निषेध अधिकारी अलोक कुमार और विकास कुमार का स्वागत किया। फाउंडेशन की 20 बालिकाओं ने निबंध प्रतियोगिता और 20 ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया, हमारे लिए ये फक्र की बात है कि इस प्रतियोगिता में खादर क्षेत्र के भद्रकाली गांव से 6 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया, फाउंडेशन की जिला सचिव रेखा सैनी ने बताया, फाउंडेशन विकास और सुविधाओं से वंचित क्षेत्र में भी जागरूकता लाने का प्रयास कर रहा है। 


चित्रकला प्रतियोगिता में भद्रकाली गांव की बालिका प्रथम मोहिनी, दूसरे स्थान पर रूकईया, तीसरे पर अंशुल और चौथे पर गुलशन रही। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम दीपांशु, दूसरे स्थान पर कँगना, तीसरे पर हीना और चौथे पर काजल सैनी रहीं। सभी विजेताओं को मोमेंटो, प्रमाणपत्र और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। नैना, अनोखी, नेहा, पूजा, शिवली, निधि, आरती, भारती का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here