शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। गंगानगर क्षेत्र निवासी रोडवेज विभाग से सेवानिवृत बाबू 67 वर्षीय मूलचंद त्यागी की घर से ले जाकर रजवाहे के किनारे रात में हत्या कर दी गई। सुबह के समय घटना की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक, उधर दिए ढाई लाख रुपए वापस मांगने पर हत्या की गई है।
गंगानगर एफ ब्लॉक 110 निवासी
67 वर्षीय मूलचंद त्यागी यूपी रोडवेज विभाग से बाबू के पद से करीब 5 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त
हुए। वह घर के बाहर छोटी सी दुकान करते थे। उन्होंने करीब 8 से 10 लाख रुपए ब्याज पर
दिए हुए थे। कसेरु बक्सर निवासी आजाद जाटव, जो कि सेल्समैन है, उसको और उसके दोस्त
को करीब ढाई लाख रुपए उधार दिए हुए थे। मूलचंद त्यागी अब अपने रुपए वापस मांग रहे थे।
पत्नी अनीता, बेटे अतुल के मुताबिक, मंगलवार शाम 6.30 बजे आजाद बाइक से आया। उसने कहा
कि जिस दोस्त को पैसे दिए थे ,वो हिसाब में गड़बड़ी बता रहा है। आजाद ने फाइल में से
हिसाब का स्टाम्प पेपर, लिखित पेपर निकाल लिए। वह पेपर और मूलचंद को बात कराने को कहकर
बाइक पर बैठाकर ले गया। रात 8 बजे तक फोन पर अंतिम बार बात हुई। रात 11 बजे तक वापस
न आने पर डायल - 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने तलाश करने की बात कही, लेकिन कोई
मालूम नहीं हो सका।
रजवाहे पर ले जाकर की हत्या
बुधवार सुबह करीब
11.30 बजे पुलिस ने परिजनों को हत्या की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि आरोपियों ने
एनएच -34 पर सिखेड़ा रजवाहे पर ले जाकर हत्या की है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
आरोपी फरार है, पुलिस तलाश में लगी है।
No comments:
Post a Comment