Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 8, 2025

80 वर्ष के योग साधकों ने शीर्षासन, वकासन किया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग द्वारा जन जागरूक योग शिविर का शुभारंभ विधिवत रूप से मां सरस्वती के समक्ष क्लब 60 के संस्थापक महेश रस्तोगी, हरि विश्नोई, शैलेश त्यागी एडवोकेट, पवित्र नारायण, प्रोफेसर सरोज कुमारी, प्रोफेसर वैशाली पाटील ने दीप प्रज्वलित किया। 80 वर्ष के योग साधकों ने शीर्षासन, वकासन किया।  

योगाचार्य अमरपाल ने योग साधकों को बताया, मानव शरीर में पांच कोश है। अन्नमय कोश, प्राण कोश, मनोमय कोश, विज्ञानमय कोश, आनन्दमय कोश से मिलकर बना है। अन्न पृथ्वी से उत्पन्न होता है और उसी के माध्यम से जीव उत्पन्न होता है। प्राणों में कोष के माध्यम से अपने प्राणों को संतुलित करते हैं। मनोमय कोश यह कोश मन से परिपूर्ण है। विज्ञान में कोश यह बुद्धि को दर्शाता है, आनंद में कोश यह ईश्वर के सबसे निकटतम होने का प्रतीक है। 

कार्यक्रम का संचालन अनुज बैसला ने किया। योगाचार्य अमरपाल ने साधकों को वैदिक मंत्रों के साथ योग सत्र में शीर्षासन, वकासन आदि का अभ्यास किया।  नाड़ी शोधन, चंद्रभेदी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया। 
योग जागरूकता कार्यक्रम मे॑ शालिनी धामा, डॉक्टर संतोष, डॉ धर्मेंद्र के साथ योग साधक एवं योग विज्ञान विभाग के शिक्षक कमल शर्मा, अंजु मलिक, साक्षी, ईशा अरुण सिसोदिया, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here