Monday, June 16, 2025

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घोषित की 16 सदस्य कार्यकारिणी


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, मवाना। भारतीय जनता पार्टी की हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल मवाना पूर्वी की पदाधिकारी की सूची जारी कर दी गई। छः मंडल उपाध्यक्ष,दो महामंत्री छः मंत्री एवं एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की है। 

जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा की संतुष्टि मिलने के बाद मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी ने अपनी कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी।बता दें कि सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल मवाना पूर्वी के मंडल पदाधिकारी की सूची जारी कर दी गई‌।भारतीय जनता पार्टी के मंडल मवाना पूर्वी के मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी द्वारा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष विजयपाल शर्मा,राहुल त्यागी, मानसिंह, उमेद सिंह, पवन, विपिन नागर को बनाया गया। 

वहीं मंडल महामंत्री अभय सिंह,श्रीपाल चौहान को बनाया गया।इसी क्रम में मंत्री पद की जिम्मेदारी कुणाल कौशिक, अर्जुन सिंह,धर्मवती, दिनेश शर्मा,शिवदयाल,श्रीमती अनुराधा को सौंपी गई। वही कोषाध्यक्ष पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह को बनाया गया। अर्जुन देशवाल मंडल सदस्य बनाए गए हैं।

No comments:

Post a Comment