Tuesday, May 27, 2025

मेरठ दक्षिण में विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। न्याय, त्याग, सुशासन और जन सेवा की प्रतीक पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत अटल सभागार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मेरठ दक्षिण विधानसभा में विधानसभा-पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया।


मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री (भाजपा पश्चिम क्षेत्र) डा. विकास अग्रवाल रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता व रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में बोलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है, जो ईश्वर की रचना में एक उत्कृष्ट कृति हैं। उनका जीवन एक सच्चे नेता के मूल्यों का उदाहरण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू पाल एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक/महानगर उपाध्यक्ष डा. वकुल रस्तोगी ने किया।


इस अवसर पर अभियान संयोजक/महानगर उपाध्यक्षा सीमा श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा, महानगर उपाध्यक्ष रविश अग्रवाल, महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, राज्य महिला आयोग पूर्व सदस्या राखी त्यागी, वरिष्ठ नेता अरुण वशिष्ठ, विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गण क्रमश: ललित मोरल, नरेश विश्वकर्मा, हरिओम अग्रवाल, आदित्य शर्मा चीनू, वरुण कुमार, नवीन नेहरा छोटू, पूर्व पार्षद रमेश पाल आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment