Tuesday, May 27, 2025

दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करें: परवेज अली

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। दिव्यांग वरिष्ठ समाजसेवी परवेज अली खजूरी ने हस्तिनापुर आर्टिफिशियल कृत्रिम अंग सेंटर के माध्यम से एक बुजुर्ग महिला विमला देवी को कान की मशीन प्रोवाइड कराई। वृद्ध महिला को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया।

बतादे कि परवेज अली लगातार दिव्यांगों लोगों की खिदमत कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने कार्य जारी है। आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि दिव्यांगजनों को सम्मान करें, उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करें।

No comments:

Post a Comment