Monday, May 26, 2025

विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

 


शीरी अंसारी

नित्य संदेश, मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उदेश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और ज्ञान को बढ़ावा देने था. साथ ही उन्हें विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर चर्चा और अनुसंधान के लिए प्रेरित करना था।


इस प्रतियोगिता में कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसको दो टीम में विभाजित किया गया टीम-ए (फ्यूजन फोर्स) जिसमें किंशुक, रोहित रस्तौगी, अर्जुन सिंह और वंशिका सोम शामिल थे और टीम-बी (ईको वॉरियर्स) आर्यन वर्मा, अक्षत शर्मा, हर्षित साहू और आर्यन चौधरी शामिल थे। प्रतियोगिता में 4 राउंड और कुल 75 प्रश्न थे. प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित थे और गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग थी। टीम ए ने 63 अंक प्राप्त किए, जबकि टीम बी ने सबसे अधिक प्रश्नों का सही उत्तर देते हुए 96 अक प्राप्त कर प्रतियोगिता में जीत हासिल की। प्रतियोगिता के विजेताओं को 501/- रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता का आयोजन अमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। वरूण राजपूत, विवेक सिरोही और स्वाति गोयल का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment