Monday, May 26, 2025

बुर्कानशी महिला को बाइक सवार ने किया किस

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बीच रास्ते में शोहदे ने महिला को किस किया। बुर्का में महिला एक लड़की के साथ गली से गुजर रही थी। तभी सामने से बाइक सवार एक युवक आया। महिला के पास आकर उसने बाइक रोकी, किस किया और कमेंट करते हुए फरार हो गया।

घटना के बाद महिला एकदम से चौंक जाती है। चीखते हुए आरोपी को गाली देती है। तब तक आरोपी तेज रफ्तार में भाग जाता है। आरोपी की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं था। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात 20 मई की लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर की है। वीडियो सोमवार को सामने आया है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा नहीं दिख रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, लिसाड़ीगेट के अहमद नगर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बाइक सवार युवक महिला के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। वीडियो की जांच की जा रही है। युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment