-कंकरखेड़ा में मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एनजीओ भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी के तत्वावधान में कंकरखेड़ा में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती बनाई गयी, जिसके संयोजक एवं आयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिन्दर पाल सिंह एवं भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी सामुहिक रूप से रहे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा की एवं संचालन पंडित आदेश आदेश फौजी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दर्जा राज्यमंत्री यशवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिन्दर पाल सिंह, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व विधायक रणवीर राणा, जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, भंवर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, ब्लॉक प्रमुख जानी गौरव चौधरी, चेयरमैन लोकेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया ने लोकमाता के जीवन पर प्रकाश डाला और मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा की रीति और नीति से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने आगामी जिले के कार्यक्रमों से अवगत कराया और मनिंदर पाल सिंह ने कहा, अहिल्याबाई होल्कर धर्म उपासक थी, जिन्होंने 12672 मंदिरों का निर्माण किया। कार्यक्रम के संयोजक भामसं के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, वो राजनीति नहीं नीति की रचना थी, वो रानी नहीं जनसेवा की साधना थी। अहंकार से दूर शिव की परमभक्त थी, जो सनातन की भक्ति में डूबी थी। अहिल्याबाई होल्कर इतिहास की सबसे उजली धूप थी, न्याय जिनकी तलवार थी, सेवा जिनका श्रृंगार था, ऐसी राजमाता सेवा धर्मनिष्ठता सामाजिक उत्थान एवं सांस्कृतिक पनुरूत्थान का प्रकाश की स्तम्भ है, जो हमें युगों-युगों तक प्रेरणा देती रहेगी।
कार्यक्रम की सहभागी महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सेठी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहन गुर्जर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष आयुष चपराना, बलराज डूंगर, राहुल ढड़रा, ब्लाक प्रमुख मनोज चौहान, मंडल अध्यक्ष मनोज मल्लापुर, बॉबी शर्मा, आदेश कसाना, रविंद्र चौहान, प्रदीप गेझा, मोनू कुनकुना, सहसंयोजक राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण के रूप में 21 सफाई कर्मियों महिलाओं को पटका पहनाकर एवं ट्राफी भेंटकर सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment