Saturday, May 24, 2025

सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, भारतीय सेना के जयकारों से गूंजा कस्बा

 
अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए व देश की सेना के सम्मान और मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बहसूमा कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता एवं स्थानीय लोग कस्बे में नव दुर्गा मंदिर पर जुटे। वहां से हाथ में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के उदघोस से बहसूमा कस्बा गुंज उठा। 

तिरंगा यात्रा नव दुर्गा मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए बाईपास तिराहे पर पहुंची। इस दौरान हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वीर सैनिकों जिंदाबाद, पाकिस्तान होश में आओ जैसे नारे लगाए जा रहे थे।तिरंगा यात्रा की अगुवाई नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन कुमार सुकड़ी,नगर पंचायत के सभासद, पूर्व चैयरमेन विनोद चाहल, सुमित चाहल ने की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, जय हिंद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र में खूब जोश देखा गया। 

नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन कुमार सुकड़ी ने कहा कि देश की सेना के सम्मान में देश भर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है इस तिरंगा यात्रा का आयोजन हाल ही में भारतीय सेना की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष में किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, बल्कि भारतीय सेना के युद्ध कौशल को पूरी दुनिया ने सराहा यह तिरंगा यात्रा सेना के साहस और बलिदान को सम्मान देने व जनता को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से अवगत कराने के लिए आयोजित की गई है। 

वही तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व चैयरमेन विनोद चाहल ने कहा कि देश की सेना पर गर्व है जिन्होंने पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों को धर्म पूछ कर मांग का सिंदूर धोने वाले पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों के न सिर्फ ठिकानों को ध्वस्त किया। सैकड़ो आतंकवादियों तथा उनके ठिकानों को मिट्टी में मिलने का काम किया है।वही भाजपा नेता अमित गोयल ने कहा कि मोदी की सरकार में आतंकियों को किसी भी हाल में नहीं बक्शा जाएगा अब आतंकी भारत की ओर देखने से भी डरेंगे भारत सरकार ने सही समय पर सही फैसला लिया और देश की बहन बेटियों की सिंदूर की लाज बचाई इससे पूरे देश की बहन बेटियों में खुशी का माहौल है।वही समाजसेवी सुमित चाहल ने कहा कि देश की तरफ आंख दिखाने वालों को मोदी सरकार मुंहतोड़ जवाब देगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन कुमार सुकड़ी, सभासद अरुण कुमार जाटव, वीरेंद्र नागर, दीपक गुर्जर, चीनू, विष्णु, राजू राठी, मनीष अहलावत, अमित कुमार गोयल, पूर्व चैयरमेन अध्यक्ष विनोद चाहल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र काकरान,नीशू रस्तोगी,व समस्त कस्बावासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment