Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 17, 2025

6 जून को हस्तिनापुर आ सकती हैं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन ने शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिले। आगामी एक जून से हस्तिनापुर में पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव होने जा रहा है, उनको आमंत्रित करने के लिए चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला। 

जैनाचार्य वसुनंदी महाराज के सानिध्य में ब्रह्मचारी इंद्र कुमार के निर्देशन में पंचकल्याणक महोत्सव हस्तिनापुर में होने जा रहा है। सौरभ जैन सुमन ने बताया कि दिल्ली सरकार के कानून, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा 4 जून को हस्तिनापुर पहुंचेंगे, वहीं 6 जून को गजरथ का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है। ब्रह्मचारिणी रेखा एवं रजनी दीदी तथा आश्रम के महासचिव गुणसागर के साथ सौरभ सुमन ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री की कार डैशबोर्ड की प्रतिमा रेखा गुप्ता को भेंट की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here