Sunday, April 20, 2025

पति पर मारपीट का आरोपी, महिला थाने में दी तहरीर

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, सरधना थाना क्षेत्र के कुशवली गांव में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता सुषमा ने महिला थाने में तहरीर दी है।

सुषमा ने बताया कि वह जनपद इटावा की रहने वाली है। उसकी शादी कुसावली निवासी रिंकू पुत्र किरण पाल के साथ हुई थी। लगातार मारपीट से परेशान होकर वह 8 महीने पहले अपने मायके चली गई थी। उसके पति और ससुर समझौता कर उसे वापस ले आए, लेकिन कुछ दिनों बाद ही पति फिर से गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करता था। बीती रात जब सुषमा ने घर खर्च के लिए पैसे मांगे, तो पति ने उसे मारपीट कर घायल अवस्था में घर से बाहर निकाल दिया।

वर्जन

थाना सीनियर सब इंस्पेक्टर शशांक त्रिवेदी ने बताया कि महिला की तहरीर मिल गई है। मामला क्षेत्रीय इंचार्ज को सौंप दिया गया है। आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment