Sunday, April 20, 2025

ससुराल पहुंचे युवक की साले ने कर दी धुनाई, घायल

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर में ससुराल पहुंचे जीजा की उसके साले ने जमकर खातिरदारी कर दी। युवक ने रविवार को अपनी पत्नी को पीटा था। फिर उसके बाद पति काम पर चला गया। उसके तुरंत बा ही उसकी पत्नी घर पर ताला लगाकर मायके चली गई थी।


आरोपी पति, पत्नी से घर की चाबी लेने ससुराल पहुंचा, तो उसके साले ने अपने जीजा को जमकर धुन दिया। जिसके बाद पीड़ित गंभीर हालत में थाने पहुंचा। जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर के रहने वाले वसीम का निकाह लिसाड़ीगेट के खुशहालनगर की रहने वाली फरहा से हुआ था। रविवार सुबह वसीम का पत्नी फराह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद वसीम ने पत्नी की पिटाई कर दी और अपने काम पर चला गया।

 

पति की पिटाई से नाराज फरहा अपने घर का ताला लगाकर मायके पहुंच गई। रविवार को जब वसीम काम से लौटा तो घर पर ताला लगा देखकर वह घर की चाबी लेने अपनी ससुराल पहुंच गया। जहां उसके साले नसीम ने जीजा की जमकर खातिरदारी कर दी। उसको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

No comments:

Post a Comment