Sunday, April 6, 2025

भाजपा राजनीतिक दल के साथ-साथ राष्ट्रवादी विचारधाराओं का समुंद्र: फौजी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित आदेश फौजी ने कार्यकर्ताओं के साथ सरूरपुर खुर्द स्थित अपने आवास पर भाजपा का झंडा फहराकर खुशी जाहिर की।

सभी भाजपा के संस्थापक सदस्यों एवं महापुरुषों को, जिन्होंने त्याग और तपस्या व कठिन परिश्रम के बल पर लाखों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा को सींचा, उन सभी के चरणों में नमन और वंदन किया। ऐसे भाजपा के हजारों योद्धाओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की भाजपा नेता पंडित आदेश फौजी ने कहा, भाजपा राजनीतिक दल के साथ-साथ राष्ट्रवादी विचारधाराओं का समुद्र है, जिसको हमें भारत ही नहीं विश्व में भी भाजपा के गौरवमय इतिहास से पक्ष और विपक्ष दोनों रूबरू कराना है इस दौरान भगत करनावल, विकास शर्मा, मोहित, सूरज आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment