Sunday, April 6, 2025

हस्तिनापुर प्रांत के फाइनेंस सेक्रेटरी चुने गए सीए अतुल अग्रवाल

 


अंकित जैन

नित्य संदेश, मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्रांत के लिए केंद्र द्वारा सीए अतुल अग्रवाल को नए वित्त सचिव का पदभार सौपा गया हैयह मुजफ्फरनगर के लिए बड़े गौरव की बात है भारत विकास परिषद संघ का ही एक अनुसांगिक संगठन हैहस्तिनापुर प्रांत के अंदर मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, मवाना व सहारनपुर आदि जिले आते हैं, जिनमें भारत विकास परिषद की 50 शाखाएं कार्यरत हैं तथा लगभग 2000 से अधिक परिवार उनके सदस्य हैं

सीए अतुल अग्रवाल भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर की नारायणी शाखा के सदस्य व संरक्षक हैंउन्होंने केंद्र द्वारा दिए गए इस नए दायित्व के लिए केंद्र का आभार प्रकट किया तथा कहा कि वह इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ करेंगे तथा दिए गए दायित्वों को निभाने के साथ-साथ हस्तिनापुर प्रांत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगेवह पूर्व में शाखा अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं तथा भारत विकास परिषद में गत दो वर्षों से प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी "युवा व्यक्तित्व विकास" के रूप में कार्य कर चुके हैं वह मुजफ्फरनगर सीए एसोसिएशन के सचिव के रूप में तथा रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिड टाउन (सेंचुरियन क्लब) के कोषाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं, इसके साथ-साथ वह विद्या भारती की पूर्व छात्र परिषद एवं इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के कार्यकारिणी बोर्ड के सदस्य भी हैंवह सभी संस्थाओं में दिए गए दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं

No comments:

Post a Comment