Monday, April 21, 2025

लगातार बढ़ रहा गर्मी का असर, बढ़ेगा दिन और रात का तापमान

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को रात का तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार को दिन में पारा 37 के पार रहा। हालांकि हवा की रफ्तार तेज होने के कारण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार सोमवार को राजकीय मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 66 एवं न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार सुबह और शाम को 10 किमी प्रति घंटा रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। तेज हवा चलने से गर्मी का असर कम हो सकता है। वहीं, हवा चलने के कारण प्रदूषण का स्तर भी सामान्य बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment