Sunday, April 6, 2025

आवारा सांड का आतंक, ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों पर किया हमला

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ सरधना थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर में एक आवारा सांड ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। देर रात खेत में हुई इस घटना में ग्राम प्रधान समेत तीन लोग घायल हो गए।

घायलों में अलीपुर के ग्राम प्रधान तेजवीर, सुमित और गजेंद्र मोनू सतपाल हैं। सांड की टक्कर से ग्राम प्रधान का हाथ टूट गया। उनके सिर में भी चोट आई है। एक व्यक्ति का पैर टूट गया है। तीसरा व्यक्ति भी घायल हुआ है। स्थानीय किसान आवारा सांडों से परेशान हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि गौशाला प्रबंधन सांडों को वापस बाहर निकाल देता है। उन्होंने ब्लॉक प्रशासन से मदद मांगी है। साथ ही आवारा सांडों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment