Sunday, April 6, 2025

जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, बीएसएफ जवान पर हमला

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बीएसएफ जवान नवनीत नेहरा पर उनके चचेरे भाई दीपांशु ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

घटना रविवार शाम की है। कायस्थ गांवडी गांव निवासी नवनीत नेहरा और दीपांशु के बीच जमीन बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। रविवार शाम दोनों में कहासुनी हुई। बहस के दौरान दीपांशु ने धारदार हथियार से नवनीत पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नवनीत को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवनीत के परिवार ने आरोपी दीपांशु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment