Sunday, April 13, 2025

भारत विश्व गुरु बने मोदी और योगी इसके लिए उपयोगी: आदेश फौजी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सिवालखास विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल पर आयोजित "गांव चलो-वार्ड चलो अभियान" के क्रम में रविवार को ग्राम पंचायत सरूरपुर खुर्द, ईकडी, कककेपुर, मेहरमति गणेशपुर में अभियान चलाया गया।

केन्द्र एवं प्रदेश की विभिन्न योजनाओं से घर-घर जनता जनार्दन के बीच पहुंचकर भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सिवालखास विधानसभा के सह संयोजक, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित आदेश फौजी एवं मंडल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं जिला प्रतिनिधि लककी सैनी, भाजपा नेता अमरपाल प्रधान ने जाकर विभिन्न स्थानों एवं "लाभार्थी संपर्क एवं जनसंपर्क अभियान" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया इस दौरान भाजपा नेता पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा, भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास के लिए काम किया है भाजपा की नीति अंतोदय में बैठे समाज के हर वर्ग, जाति एवं धर्म के व्यक्ति का विकास करना है भाजपा का परिवार 12 करोड़ का परिवार है, भाजपा जल्द ही एक राष्ट्र एक चुनाव पर बिल लाने वाली है, भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्रवाद सर्वोपरि हित के लिए काम कर रही है मोदी और योगी देश के लिए ही उपयोगी नहीं है, भारत विश्व गुरु बने इसके लिए भी उपयोगी है

No comments:

Post a Comment