Sunday, April 13, 2025

510 आर्मी वर्कशाप पर हाईटगेज लगने के कारण रूट डायवर्ट

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। यातायात पुलिस की ओर से रविवार को प्रेस नोट जारी किया गया, बताया गया कि 510 आर्मी वर्कशाप पर हाईटगेज लगने के कारण शामली-करनाल रोड, एनएच-58 की तरफ से आने वाले भारी वाहन ट्रक, बस (नो-एन्ट्री के समय को छोड़कर) मोदीपुरम की तरफ से टैंक चौराहा होते हुए मेरठ शहर में आ सकेंगे। मेरठ शहर से एनएच-58, सरधना फ्लाईओवर कंकरखेडा/शामली-करनाल रोड को जाने वाले भारी वाहन ट्रक, बस, ट्रैक्टर ट्रॉली (नो-एन्ट्री के समय को छोड़कर) टैंक चौराहा होते हुए मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे से जा सकेंगे।

No comments:

Post a Comment