Monday, April 7, 2025

निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालयसचिव जगदीश त्यागी व विद्यालय प्रधानाचार्य जिया जैदी ने किया।

सचिव ने विद्यार्थियों से कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें स्वास्थ्य के महत्व को समझने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। स्वास्थ्य ही धन है, और हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य हमारे जीवन का आधार है, क्योंकि स्वस्थ शरीर से स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। स्वस्थ शरीर और मन से ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते है। विद्यालय प्रधानाचार्य जिया जैदी ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए, ताकि कई बीमारियों से बच सके। इस अवसर पर विद्यालय कोऑर्डिनेटर मुकुल त्यागी, चिंकी, मंजू तोमर, तनु, विशाल लोमस, ऋतिका, प्रदीप गुप्ता आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment