Wednesday, April 2, 2025

तकनीकी रूप से खेल के दौरान होने वाली स्थितियों के बारे में बताया

 


संचित अरोरा

नित्य संदेश, मवाना। मेरठ हाईवे स्थित कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बुधवार को उत्तर प्रदेश रस्सा कसी संघ के जनरल सेक्रेटरी एनके चक्रवर्ती द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सभी प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश रस्सा कसी संघ के महासचिव ने रस्साकसी खेल के बारे मे बताया। तकनीकी रूप से खेल के दौरान होने वाली स्थितियों के बारे में अवगत कराया।

मुजफ्फरनगर जिले की सचिव सोनिका भाटी ने उत्तर प्रदेश रस्सा कसी संघ के पद अधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट कॉलेज बना के चेयरमैन विजय राज काकरान और कॉलेज महासचिव पुखराज चौधरी ने सभी पद अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश रस्सा कसी संघ से आए महासचिव एनके चक्रबर्ती व सह सचिव संजय कुमार और तकनीकी सचिव रचित चौहान ने सभी प्रतिभागियों को रस्सा कसी खेल के नियमों के बारे में जानकारी प्रदान की।

प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, हापुड़, बिजनौर, बुलंदशहर, अमरोहा, बागपत, मेरठ इत्यादि जिलों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राहुल भाटी कुण्डा ने किया। इस कार्यक्रम में मनोज कन्नौजिया, अंकित शर्मा सहारनपुर, आशीष त्यागी रैद्रा अमरोहा, मोंटी समयपुर, विजेंद्र सिंह शामली, श्यामल सिंह मवी बिजनौर, आकाश दीप मवाना, सतेंद्र पाल हापुड़, नविता, प्राची हापुड़, अनुज बुलंदशहर, गौतम सहारनपुर, हरजीत सिंह हापुड़, सौरभ, भारत इत्यादि ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment