Wednesday, April 2, 2025

वक्फ संशोधन विधेयक:2024 ऐतिहासिक है, इस बिल से मुसलमानो की तरक्की, शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय के नए रास्ते खुलेंगे: अशफ़ाक सैफी



नित्य संदेश ब्यूरो 
लखनऊ। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफ़ाक सैफी ने कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि “राष्ट्र प्रथम” केवल एक नारा नहीं, बल्कि संकल्प है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कानून मंत्री किरण रिजिजू के अद्वितीय नेतृत्व में वक्फ संशोधन विधेयक संसद में पारित हुआ, सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि न्याय, समानता और पारदर्शिता की दिशा में क्रांतिकारी कदम है।

इस विधेयक से वर्षों पुरानी असमानता का अंत होगा, अवैध कब्जों और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, और हर भारतीय को समान अधिकार मिलेगा। यह मोदी सरकार की न्यायपूर्ण, राष्ट्रवादी और विकासोन्मुखी नीतियों का प्रमाण है, जो तुष्टिकरण के युग को समाप्त कर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को और सशक्त कर रहा है।

इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह  और रिजिजू का हृदय से अभिनंदन. यह नया भारत है – यहाँ अन्याय की कोई जगह नहीं.

No comments:

Post a Comment